फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफबीट फिल्मों को नेशनल फिल्म अवार्ड में क्या मिला?

Tue, 29 Mar 2016 02:53 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली

सार

  • बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ और ‘क्वीन’ ने मनवाया एक्टिंग का लोहा 
  • अमिताभ को चौथा और कंगना को तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 
  • ‘बाहुबली’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला
  • ‘बजरंगी भाईजान’ को पॉपुलर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण मनोरंजक फिल्म करार दिया
विज्ञापन
नेशनल अवार्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 63वें संस्करण में बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ और इसकी ‘क्वीन’ की तूती बोली। जी  हां, बॉलीवुडृ के शहंशाह अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू में एक सनकी पिता के किरदार और अभिनय की क्वीन मानी जा रहीं कंगना रनौत को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के दोहरे चरित्र को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से नवाजा गया है। ज्यादातर श्रेणियों में बॉलीवुड की फिल्म का बोलबाला रहा लेकिन बहुभाषी फिल्म बाहुबली को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। शरत कटारिया की पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ सर्वश्रेष्ठ फि ल्म करार दी गई तो संजय लीला भंसाली को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


 73 वर्षीय अमिताभ ने सड़क यात्रा पर आधारित पारिवारिक फिल्म ‘पीकू’ के चिड़चिड़े बुजुर्ग के किरदार में जान डालकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। उन्हें इससे पहले ‘अग्निपथ’, ‘ब्लैक’ और ‘पा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। पिछले सप्ताह 29 साल पूरे करने वाली कंगना को रोमांटिक कॉमेडी ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के दोहरे चरित्र में स्वाभाविक अभिनय करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। उन्हें इसे ‘जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ तोहफा’ करार दिया है, खासकर तब जब यह अमिताभ बच्चन के साथ उन्हें मिला है।

कंगना का यह तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले उन्हें ‘क्वीन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और ‘फैशन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन

‘मसान’ ने दी कड़ी टक्कर

मसान
फिल्मकार रमेश सिप्पी की अध्यक्षता वाली 11 सदस्यीय ज्यूरी ने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया। बीते साल खूब तारीफ पाने वाली ‘मसान’ ने इसे कड़ी टक्कर दी। ‘मसान’ के लिए नीरज घायवन  को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है। वहीं रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ऐतिहासिक प्रेम-कहानी ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए संजय लीला भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है। भंसाली ने कहा कि यह उनका बतौर निर्देशक पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। यह उनके लिए बेहद खास है।

शरत कटारिया की पहली फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म करार दिया गया है।

सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ को संपूर्ण मनोरंजन करने वाली सर्वश्रेष्ठ पॉपुलर फिल्म घोषित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा का पुरस्कार ‘तलवार’ के लिए विशाल भारद्वाज को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा का पुरस्कार जूही चतुर्वेदी (पीकू) और हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु) दोनों को दिया गया है।

कल्कि कोचलिन को सोनाली बोस की ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रा’ के लिए स्पेशल ज्यूरी मेंशन मिला है। ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए तन्वी आजमी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। वहीं रेमो डिसूजा ने ‘पिंगा’ और ‘दीवानी मस्तानी’ की कोरियोग्राफी के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। अगली स्लाइड में देखिए पूरी सिलसिलेवार सूची।
विज्ञापन

ये रही 63वें फिल्म अवार्ड की सूची

कल्कि कोच्लिन
बेस्ट एक्टर अवार्ड: अमिताभ बच्चन (पीकू)
बेस्ट एक्ट्रेस: कंगना रनौत (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स) 
बेस्ट फीचर फिल्म: बाहुबली 
बेस्ट हिंदी फिल्म: दम लगा के हईशा 
बेस्ट डायरेक्टर: संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी) 
बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर: नीरज घायवन   ( मसान)
बेस्ट एंटरटेनिंग फिल्म: बजरंगी भाईजान 
बेस्ट कोरियोग्राफर: रेमो डिसूजा(बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सुदीप चटर्जी ( बाजीराव मस्तानी) 
बेस्ट स्क्रीनप्ले: जूही चतुर्वेदी (पीकू), हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें