फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य पंचोली के खिलाफ कार मैकेनिक ने दर्ज करवाई FIR,जान से मारने के लिए आरोप

Mon, 21 Jan 2019 09:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
aditya-pancholi
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक बार फिर से वह विवादों में आ गए हैं। आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के कार मैकेनिक ने वर्सोवा पुलिस थाने में एफआईआई दर्ज करवाई है। मैकेनिक का आरोप है कि आदित्य पंचोली ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार मैकेनिक ने आदित्य पंचोली की कार को ठीक किया था, और जब उसने अपने काम के रुपए मांगे तो वह उसको जान से माने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,आदित्य पंचोली ने 10 मार्च साल 2017 को एक मौसिम कादर राजापकर नाम के कार मैकेनिक से अपनी कार को ठीक और मॉडिफाई करवाया था। कार को ठीक करने के बाद मैकेनिक ने उन्हें पूरा खर्चा करीब 2.82 लाख का बताया। मौसिम का आरोप है कि कार ठीक करने के बाद आदित्य पंचोली ने बोला की वह पहले अपनी कार चलाकर देखेंगे। फिर उसके बाद उसकी रकम का भुगतान करेंगे।



मौसिम का कहना कि कार ले जाने के बाद आदित्य पंचोली ने ना तो उसकी कॉल और ना ही मैसेज का जवाब दे रहे हैं। बाद में वह उसको जान से माने के धमकी देने लगे। बताया जा रहा है कि वर्सोवा पुलिस जल्द ही उन्हें थाने बुला सकती है। आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें