फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठुल्ला' कहकर फंसे फिल्म अभिनेता आमिर खान, शिकायत दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हाल ही में दिल्ली पुलिस को 'ठुल्ला' कहकर फंस गए थे, उन्होने हाल ही में माफी मांग कर मामले को शांत किया था। अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी 'ठुल्ला' विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस वाले को 'ठुल्ला' कहने के मामले में अभिनेता आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल अमिर ने पिछले साल रिलीज हुई अपनी फिल्म 'पीके' के एक सीन में पुलिस वाले को 'ठुल्ला' कहकर बुलाया था।

इस बात को लेकर दिल्ली के अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक शॉर्ट फिल्म निर्माता ने दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आमिर की फिल्म के इस सीन से खराब संदेश गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'आमिर खान केजरीवाल से ज्यादा लोकप्रिय हैं'

आमिर के खिलाफ शिकायत करने वाले इस शख्स का कहना है कि  पुलिस को 'ठुल्ला' कहने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है तो फिर आमिर खान पर भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आमिर खान केजरीवाल से ज्यादा मशहूर है, उनकी पहुंच ज्यादा लोगों तक है। इसलिए उनकी समाज के प्रति जिम्मेदारी भी ज्यादा है। ऐसे में आमिर खान ने पुलिस की एक नकारात्मक छवि अपनी फिल्म में पेश की है।

आमिर खान की फिल्म पीके पर रिलीज से पहले भी कई मामले दर्ज कराए गए थे। फिल्म पर अश्लीलता फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। फिल्म को लेकर कई संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें