अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह 'कुली' के सेट पर आज के दिन 33 साल पहले हुए हादसे को अपना दूसरा जन्म मानते हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना एक तरह से उनका 'पुनर्जन्म' थी। यह हादसा ठीक 33 साल पहले हुआ था। इस दुर्घटना में अमिताभ बच्चन बुरी तरह घायल हो गए थे।
इस हादसे में अमिताभ इतनी बुरी तरह जख्मी हुए थे कि कुछ लोगों ने कहा था कि वो शायद इस चोट को बर्दाश्त ना कर सकें, लेकिन अमिताभ का ऑपरेशन सफल रहा था।
72 वर्षीय बच्चन ने आज ट्वीट किया, '2 अगस्त 1982... मैं 'कुली' की दुर्घटना के बाद जी रहा हूं, घर वापसी पर पिता की आखों में पहली बार आसू देखे।'
T 1948 - Aug 2nd 1982 ..I live after Coolie accident .. on returning home saw Father in tears for first time ever !! pic.twitter.com/J1vxBifjrU— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 1, 2015