खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri) में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के साज 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 'साजन चले ससुराल' से की थी।
11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। आलम ये हैं कि खेसारी का शो जहां भी आयोजित किया जाता है लाखों की भीड़ जुट जाती है।