बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते तीन मार्च को दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। पहली 'कमांडो' की सीक्वल 'कमांडो 2' और दूसरी 'जीना इसी का नाम है'। कमांडो 2 में विद्युत् जामवाल के अलावा अदाह शर्मा, ईशा गुप्ता और फ्रेडी दारूवाला हैं।
फिल्म का निर्देशन देवेन भोजानी ने किया है और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं।
वहीं जीना इसी का नाम है में मुख्य कलाकार के रूप में हिमांश कोहली और मंजरी फडनिस से साथ अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा और आशुतोष राना अपने अभिनय की छाप छोड़ेंगे।फिल्म का निर्देशन केशव पानेरेटी ने किया है तो निर्माण पुर्णिमा मीड ओर स्टानटन मीड ने किया है। कमांडो 2 से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।