हाल ही में आलिया भट्ट को पैसों के लिए जान से मारने की धमकी चर्चा में है। लेकिन जानकार ये सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर क्यों कोई महज 50 लाख रुपए के लिए आलिया औऱ उसके खानदान को जान से मारना चाहेगा।
पिछले दिनों आलिया भट्ट को फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। आलिया ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा है नई हीरोइनों उनके आगे फीकी पड़ गई हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने 9 फिल्में की हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मुट्ठी भर फिल्मों में ही वो इतनी पॉपुलर हो गईं कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी। क्या मामला केवल पैैसे का है या बात कुछ अलग है।
हाल ही में किसी अनजान शख्स ने उनके पिता को कॉल किया और कहा कि वो आलिया को गोलियों से भून देगा। इतना ही नहीं उस शख्स ने भट्ट साहब और उनकी पत्नी सोनी राजदान को भी जान से मारने की धमकी दी। महेश भट्ट को तो पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन आलिया को इस तरह की धमकी मिलना चौंकाने वाली बात है।
आलिया भट्ट की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' थी। अब वो अपनी नौवीं फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का प्रमोशन कर रही हैं। इसके बीच में उन्होंने 'हाईवे', '2 स्टेट', 'डियर जिंदगी' और 'उड़ता पंजाब' जैसी हिट फिल्में दीं। भले ही आलिया बॉलीवुड में तेजी से चमकीं हों लेकिन उनकी एक-दो फिल्में फ्लॉप भी हुईं।