फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tim Dillon: अपनी ही फिल्म 'जोकर 2' को टिम डिलन ने बताया बकवास, बोले- फिल्म में नहीं है कोई कहानी

Mon, 11 Nov 2024 02:41 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'जोकर 2' को लेकर कॉमेडियन टिम डिलन ने अपनी राय साझा की है। फिल्म 'जोकर' के सीक्वल को टिम डिलन ने अब तक की सबसे खराब फिल्म बताया है।
विज्ञापन
टिम डिलन - फोटो : इंस्टाग्राम @timjdillon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन टिम डिलन को 'जोकर: फोली ए डेक्स' यानी 'जोकर 2' में एक आर्कम असाइलम सुरक्षा गार्ड के रूप में एक छोटी सी भूमिका निभाते देखा गया। इस फिल्म के बाद वे 'द जो रोगन एक्सपीरियंस' में भी नजर आए। कॉमेडियन टिम डिलन टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर' के सीक्वल को अब तक की सबसे खराब फिल्म बताया है।
विज्ञापन

जोकर 2 पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास नहीं कर पाई फिल्म
इस फिल्म को सबसे ज्यादा नकारात्मक समीक्षा मिलीं और बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म फ्लॉप रही। 58 मिलियन घरेलू और 204 मिलियन दुनिया भर में फ्लॉप रही, जो 2019 की पहली फिल्म जोकर की एक बिलियन की कमाई से बहुत कम है।
 

Todd Phillips: सिनेमाघरों में बंद हो विज्ञापन, 'जोकर 2' के निर्देशक टॉड फिलिप्स ने क्यों की ये मांग?

टिम डिलन - फोटो : इंस्टाग्राम @timjdillon
फिल्म रिलीज के बाद सुनने को मिली ये बातें
कॉमेडियन टिम डिलन ने कहा कि यह फिल्म अब तक की सबसे खराब फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज के बाद मुझे सुनने को मिला कि इसे गलत तरह के लोगों ने पसंद किया। किसी ने कहा इसने गलत तरह का संदेश भेजा। कुछ लोगों ने माना कि इसमें पुरुष क्रोध दिखाया गया। किसी ने कहा इसमें शून्यवाद दिखाया गया।

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर भी सजेगी दिवाली की रौनक, एक्शन-क्राइम का तड़का लगाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

विज्ञापन

जोकर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
कहानी को लेकर बोले टिम डिलन
उन्होंने कहा फिल्म का कोई प्लॉट नहीं है। हम वहां बैठते थे, मैं और ये दूसरे लोग सभी सुरक्षा पोशाक पहनते थे। हम वहां की बातें सुनते और सोचते थे, ये क्या बकवास है। कहानी क्या है हमें खुद नहीं पता। क्या कुछ खास है। यह देखने में भी नफरत करने लायक नहीं है। ये इतनी भयानक कहानी है।

Joker 2: दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी 'जोकर 2', लेडी गागा की मौजूदगी भी नहीं कर पाई कमाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें