सुनील ग्रोवर ने कही ये बात
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया है, मेरी चल रही है हीलिंग, आप सबकी दुआओं के लिए, कृतज्ञता है मेरी भावना। ठोको ताली।’ इस ट्वीट के साथ कॉमेडियन ने एक हार्ट इमोजी भी लगाया है। सुनील ग्रोवर के इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। हर कोई अभिनेता के जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की दुआ मांग रहा है।

सुनील ग्रोवर को थी ये समस्या
सूत्रों की मानें तो सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे। अगर समय पर सर्जरी नहीं होती तो दिल का दौरा पड़ने का खतरा था। ऐसे में कॉमेडियन ने जल्द से जल्द सर्जरी कराने का फैसला लिया। सुनील ने पहले अपनी सीरिज की शूटिंग निपटाई और उसके बाद बिना किसी शोर-शराबे के वह ट्रीटमेंट के लिए निकल गए थे।
'तांडव' में आए थे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। तांडव में सुनील का एक अलग पहलू देखने को मिला। उनकी काफी तारीफ भी हुई। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को सनफ्लॉवर नाम की वेब सीरीज में धांसू एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।