बता दें कि अंतरा ने प्रधानमंत्री के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा किया है। अमित शाह के लिए साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, “माननीय गृहमंत्री जी, आपकी संवेदनशीलता प्रणम्य है। जब मेरे पापा जीवन-मृत्यु से लड़ रहे थे, तब आप विशेष रूप से मनोनीत मंत्रालय के अधिकारी, एम्स नई दिल्ली व हमारे परिवार से संपर्क में रहे। आपकी चिंता का यह भाव अद्भुत है। हमारा पूरा परिवार आपकी संवेदनशीलता के प्रति कृतज्ञ है।”
PS 1: तृषा का विवादों से पुराना नाता, पांच महीने में टूटी थी सगाई; प्राइवेट फोटो लीक होने पर मच गया था बवाल