जी हां, कल तक जो दो सहेलियां एक साथ फिल्म 'जोकर' की तारीफों के पुल बांध रही थीं। आज दोनों के रिश्ते में दरार आ गयी हैं। कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि फराह खान अपनी आगामी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख के साथ सोनाक्षी को कास्ट करनेवाली थीं।
अब पता चला है कि उन्होंने सोनाक्षी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस दूरी की वजह फिल्म 'जोकर' ही बनी है। फराह को इस बात का बहुत अफसोस है कि उनके पति की फिल्म 'जोकर' का सोनाक्षी ने सही तरीके से प्रमोशन नहीं किया । उन्होंने वक्त नहीं दिया।
फराह का कहना है कि सोनाक्षी बहुत ही अनप्रोफेशनल व्यवहार कर रही हैं इन दिनों। इन बातों से फराह को तकलीफ हुई है। दूसरी तरफ खबर है कि शाहरुख अब परिणीति चोपड़ा को कास्ट करने का मन बना रहे हैं। तो अब देखना यह है कि आखिरकार 'हैप्पी न्यू ईयर' में किस अभिनेत्री को हैप्पी होने का मौका मिलता है।