कृति सेनन, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
5-6 एयर प्यूरीफायर का किया इंतजाम
सुमित ने कहा कि टीम को बताया गया कि शाहिद इतनी खराब हवा में शूट नहीं करना चाहते। इसके बाद प्रोडक्शन टीम ने उनके लिए 5-6 एयर प्यूरीफायर का इंतजाम किया, जबकि शूट पूरी तरह आउटडोर था। यह शूट गुरुग्राम के साइबर सिटी में हो रहा था।
उन्होंने कहा, ‘हमें समझ नहीं आ रहा था कि खुले में एयर प्यूरीफायर कैसे काम करेंगे, लेकिन हमें बताया गया कि यह सिर्फ संतुष्टि के लिए है।’
शाहिद का सावधानी बरतना सही था
सुमित ने आगे कहा, ‘यह उन चीजों में से था जो आखिरी वक्त पर खरीदी गईं। हमने तुरंत किसी को भेजकर ये मंगवाए। शाहिद ने कहा था कि वो वैन से बाहर नहीं निकलेंगे। वो सिर्फ शॉट के समय मास्क हटाते थे, बाकी समय उन्होंने मास्क ही पहना हुआ था। साइबर सिटी जैसे खुले इलाके में एयर प्यूरीफायर का कोई खास फायदा नहीं था।’
ये भी पढ़ें- इस कॉलेज ड्रॉपआउट ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो, करियर के पीक पर छोड़ा काम; अब चला रहा है अपनी कंपनी
हालांकि सुमित ने यह भी माना कि उस समय प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक था, इसलिए शाहिद का सावधानी बरतना सही था। लेकिन उनका कहना था कि आउटडोर शूट के लिए एयर प्यूरीफायर लाना सिर्फ एक दिखावे जैसा कदम था, ताकि एक्टर को लगे कि उनकी बात को गंभीरता से लिया गया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर जल्द ही ‘फर्जी सीजन 2’ में नजर आने वाले हैं।