Priyanka Chopra-Malti Marie
- फोटो : सोशल मीडिया
प्यारी बेटी मालती संग प्रियंका ने साझा की तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपने तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसके कैप्शन में लिखा है-ग्लैम विद मम्मा। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी भी नजर आ रही है। तस्वीर में प्रियंका अपना मेकअप कर रही हैं। एक्ट्रेस उस दौरान अपने काम के लिए तैयार हो रही हैं। उस वक्त उन्होंने मालती को अपनी गोद में लिया हुआ है और प्यारी बेटी उन्हें देख रही है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है मानों मालती अपनी मां से मेकअप की टिप्स ले रही हैं। इस तस्वीर को एक्ट्रेस के फैंस भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस के एक फैन ने कमेंट किया है-बहुत प्यारी है।
Aryan Khan: रोशनी वालिया संग पार्टी करते स्पॉट हुए आर्यन खान, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल बोले- ये हंसता कब है?
Priyanka Chopra-Malti Marie
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका बॉलीवुड में इस फिल्म से करेंगी वापसी
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं, इसके साथ ही वह एक रोमांटिक कॉमेडी "इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी" में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के अलावा वह बॉलीवुड में फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ दिखाई देंगी।
Rani Mukerji: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की रिलीज से पहले डरी हुई थीं रानी, बोलीं- अकेले लड़ रही थी लड़ाई