फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन ने लिंकडिन पर बनाया प्रोफाइल, खुद को बताया- 'अभिनेता, निवेशक, असिस्टेंट डायरेक्टर'

Fri, 22 Nov 2024 09:21 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन लिंकडिन पर अपनी प्रोफाइल बनाई है। अपनी प्रोफाइल बनाने के बाद उन्होंने कुछ बातें कही है। साथ ही खुद को अभिनेता, निवेशक और असिस्टेंट डायरेक्टर बताया है।
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंकडिन ज्वाइन किया है। अभिनेता ने 21 नवंबर को लिंकडिन पर नए चैप्टर की शुरू किया है। अपने एक्टिंग करियर को लेकर वरुण धवन ने कुछ बातें भी साझा की हैं। आइए आपको बताते हैं कैसी है वरुण धवन की प्रोफाइल।
विज्ञापन

वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन ने लिखी ये बात
वरुण धवन ने लिंकडिन पर लिखा, सभी को नमस्कार। मैं इस समुदाय में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। एक दशक से ज्यादा समय से फिल्म उद्योग में काम करने वाले व्यक्ति के तौर पर, मुझे कड़ी मेहनत, टीमवर्क और लगातार विकसित होने के महत्व के बारे में बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य मिला है।

वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन ने खुद को बताया अभिनेता
इस प्लेटफॉर्म में वरुण धवन ने खुद को 'अभिनेता, निवेशक, असिस्टेंट डायरेक्टर' बताया है। साथ ही यहां 300 करोड़ रुपये की 'मेगा हिट' फिल्मों में काम करने और कंटेंट-संचालित सिनेमा में कदम रखने के उनके अनुभव पर प्रकाश डाला गया है। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बदलापुर और भेड़िया जैसी फिल्मों में काम किया है।

वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
साझा करेंगे कुछ खास चीजें
वरुण ने अपनी पोस्ट में कहा कि वे कुछ खास चीजें इस पेज पर साझा करना चाहेंगे, जो भी उन्होंने अपने करियर में अब तक सीखा है। वरुण धवन ने कहा, डायरेक्टर, अपने सह-कलाकरों से जो भी सीखा है, वो भी जल्द लिंकडिन पर साझा करेंगे। वरुण धवन ने कहा, अगर मैंने कुछ सीखा है, तो वह यह है कि सीखने के लिए हमेशा कुछ नया होता है, चाहे आप अपने करियर में कहीं भी हों। मैं उन सभी चीजों के बारे में यहां बात करने के लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन

वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
सिटाडेल में नजर आए वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन की फिल्म सिटाडेल हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सामंथा के साथ वे स्क्रीन साझा करते नजर आ रहे हैं। वरुण धवन की फिल्म को प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। 'सिटाडेल हनी बनी' 7 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म के ट्रेलर से 90 के दशक की रोमांचक और दिलचस्प स्पाई थ्रिलर की झलक नजर आ रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। वरुण और सामंथा फिल्म में जासूस का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें