रिटायरमेंट पर बोले नाना पाटेकर
अनिल कपूर ने बातचीत में नाना पाटेकर से पूछा कि वे फिल्मों से रिटायरमेंट लेना चाहते हैं? इसके जवाब में नाना पाटेकर ने कहा, वे रिटायरमेंट की बात को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं कैसे रिटायर हो सकता हूं? अगल-बगल (हमारे आस-पास) में इतना कुछ हो रहा है, इतना प्रदूषण, इतनी घुटन। वहीं, एक्टिंग से उन्हें एक लक्ष्य और एक अलग तरह की शांति मिलती है।
Kriti Sanon: आनंद एल राय करने जा रहे हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्माण, 'नई नवेली' में नजर आएंगे ये अभिनेत्री
काम नहीं करूंगा तो हो जाऊंगा पागल
नाना पाटेकर ने कहा कि वे जिस तरह से अपना भविष्य देखते हैं, वो थोड़ा सा अलग है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास काम नहीं होगा तो वे कैसे जिएंगे। उन्होंने कहा कि शायद वे मर जाएं, शायद पागल हो जाएं या किसी को मार दें। वो नहीं जानते कि एक्टिंग छोड़ने पर क्या होगा। काम उनके जीवन का एक अविभाज्य हिस्सा बन गया है और उनकी मानसिक शांति के लिए महत्वपूर्ण है।
Bigg Boss 18: ईशा के लिए बोले अविनाश मिश्रा, उनके साथ दोस्ती में अभी और प्रयास की जरूरत, विवियन ने दी ये सलाह
वनवास में आएंगे नजर
मजाक में कहा कि रिटायर होना 'मुश्किल' होगा क्योंकि उनके घर के लोग उन्हें बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। नाना पाटेकर को उनके अलग अंदाज और फिटनेस के लिए जाना जाता है। नाना पाटेकर अब फिल्म वनवास में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ उत्कर्ष शर्मा भी दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन और निर्माण अनिल शर्मा ने किया है।