अपने कॉप यूनिवर्स में पहली महिला कॉप को कास्ट करने की इतनी बड़ी घोषणा करने के बाद अब रोहित शेट्टी ने खुलासा किया है कि दीपिका और रणवीर सिंह के साथ काम करना कितना अलग है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा, 'मुझे लगता है कि दोनों के साथ काम करने के मेरे तरीके बहुत अंतर है। सबसे बड़ा अंतर यह है कि रणवीर को मुझे और मेरी टीम को वश में करना पड़ता है। वह एक जनरेटर की तरह है, जो चलता रहता है। उसे पकड़ना पड़ता है, जबकि दीपिका नियंत्रित है, वह जानती हैं कि वह क्या कर रही हैं। यहां तक कि रणवीर भी जानते हैं, जहां तक कॉमेडी की बात है तो वह बहुत मेहनती हैं।'
Bollywood: सलमान खान से लेकर रिया तक, बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे कथित डेटिंग की वजह से बटोर रहे सुर्खियां
'सर्कस' फिल्म के गाने 'करंट लगा रे' की इस स्टार जोड़ी को निर्देशित करने के अपने अनुभव से एक किस्सा साझा करते हुए, रोहित शेट्टी ने कहा, 'इस गाने के लिए रणवीर ने लगभग दस दिनों तक अभ्यास किया था, जबकि दीपिका सीधे सेट पर आ गई थीं।' दीपिका को अपनी पहली महिला कॉप के रूप में कास्ट करने के बारे में, रोहित ने कहा, 'मेरी अगली फिल्म सिंघम अगेन है। हर कोई मुझसे पूछता है कि मैं लेडी सिंघम को कब पेश करूंगा। तो, सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम बनेंगी। वह कॉप यूनिवर्स से मेरी महिला कॉप होंगी और हम अगले साल से इस पर एक साथ काम करना शुरू करने जा रहे हैं।'
100 Years Of Dilip Kumar: इन 10 किरदारों के चलते अमर हो गए दिलीप कुमार, खुद लिखीं थी इन फिल्मों की कहानियां