फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cirkus: 'करंट लगा रे' के लॉन्च इवेंट पर इस सवाल से दीपिका-रणवीर को लगा झटका, नहीं देते बना कोई जवाब

Thu, 08 Dec 2022 11:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका अपने पति और अभिनेता रणवीर की इस आगामी फिल्म में कैमियो करती दिखाई देंगी। ऐसे में आज दोनों फिल्म के एक गाने के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'सर्कस' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेत्री अपने पति और अभिनेता रणवीर की इस आगामी फिल्म में कैमियो करती दिखाई देंगी। ऐसे में आज दोनों फिल्म के एक गाने के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। जहां रणवीर और दीपिका ने मीडिया से बहुत सारी बातें की। इन बातों में एक मोमेंट ऐसा आ गया था, जब दीपिका से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक सवाल किया गया और वह चुप हो गईं। दोनों ही एक्टर्स एक दम खामोश हो गए थे। इस इवेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लेकिन रणवीर और दीपिका से ऐसा क्या पूछा गया, जिसका जवाब दोनों ही नहीं दे पाए। चलिए जानते हैं..

विज्ञापन

दरअसल, आज रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सर्कस' के गाने 'करंट लगा रे' के लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण साथ पहुंचे थे। इस गाने में दोनों ठुमके लगाते नजर आएंगे। लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मीडिया कर्मियों से बहुत सी बातें की लेकिन जब उनसे पूछा गया कि घर जाने के बाद कौन किसको उंगलियों पर नचाता है? दोनों फंस गए और एक-दूसरे की तरफ देखते नजर आए। यह सवाल पूछे जाने पर जहां रणवीर सिंह बिल्कुल चुप हो गए, वहीं दीपिका अपने पति से पूछती नजर आईं कि तुम इस सवाल का जवाब नहीं दोगे?  
Ikkis: धर्मेंद्र के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे बिग बी के नाती अगस्त्य, इस फिल्म में जमेगी जोड़ी

दीपिका के ऐसे रिएक्शन पर रणवीर उनकी तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद दीपिका ने कहा कि रणवीर ही नचाते हैं, वहीं पत्नी की ऐसी प्रतिक्रिया सुन अभिनेता चुप नहीं रह पाए। वह बोले- मेरी न तो ऑफिस में चलती है और न ही घर पर। रणवीर का ऐसा जवाब सुन वहां खड़े सभी लोग हंसने लगे। जब इतने से भी बात नहीं बनी तब रणवीर मीडिया रिपोर्टर से ही पूछ बैठे आपको क्या लगता है मैडम? उस लड़की ने दीपिका का नाम लिया, जिस पर रणवीर ने कहा जाहिर तौर पर यही। दोनों का यह वीडियो लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है।  
विज्ञापन

रणवीर और दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां दोनों जल्द ही फिल्म 'सर्कस' में साथ काम करते दिखाई देंगे। वहीं आज ही खबर सामने आई है कि रोहित शेट्टी ने एलान कर दिया है कि दीपिका उनकी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में लेडी सिंघम की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। 
Sapna Choudhary: घूंघट डालकर चटक-मटक नाचीं सपना चौधरी, यूजर्स बोले- गदर मचा दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें