फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cirkus: कोरोना काल के दौरान यूनिट और उनके परिवार के बारे में सोचकर बनाई फिल्म सर्कस, 500 लोगों को दी थी सैलरी

Sun, 12 Jan 2025 12:50 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म सर्कस को कोरोना काल के दौरान यूनिट और उनके परिवार के बारे में सोच कर बनाया गया था, ताकि उनके परिवार को भी कोरोना काल के दौरान पैसों की तंगी से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
सर्कस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के दौरान एंटरटेनमेंट की दुनिया को भी बहुत से उतार चढ़ावों को देखना पड़ा। इस दौरान अपनी टीम के सदस्यों को काम न करते देख और उनकी बचत खत्म होते देख रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ 2022 में अपनी फिल्म सर्कस बनाने का फैसला किया। फिल्म लेखक यूनुस सजावल ने कहा कि फिल्म निर्माता इसे कभी किसी के साथ साझा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यूनिट को ध्यान में रखकर बनाई फिल्म
यूनुस ने कहा, "तो, उन्होंने मूल रूप से वह फिल्म केवल अपनी यूनिट के लिए बनाई थी।" उन्होंने आगे कहा कि फिल्म निर्माता ने उनसे कहा कि भले ही वह दो साल तक काम न करें, कोई बात नहीं लेकिन उनकी यूनिट के लोगों का क्या होगा? चूंकि कोई भी काम नहीं कर रहा था।
 

Bollywood Actress: तृप्ति से पहले इन अभिनेत्रियों के हाथों से भी निकली बड़ी फिल्में, एक की तो मां बनीं कारण

कोरोना काल के दौरान की ये फिल्म
कोरोना काल के दौरान हर कोई केवल अपनी बचत खर्च कर रहा था इसलिए शेट्टी स्टूडियो-आधारित फिल्म बनाना चाहते थे ताकि यूनिट के परिवार और घर सुचारू रूप से चल सकें। यूनुस ने यह भी बताया कि उन्होंने जूनियर कलाकारों को काम पर रखा और सभी को समय पर भुगतान किया। उन्होंने कहा, "वह यह बात कभी किसी को नहीं बताएंगे, उन्होंने फिल्म को असफल मान लिया।"
 

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा को आया फैंस पर गुस्सा, आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ?

 

विज्ञापन

फिल्म सर्कस के लिए 500 लोगों को दिया वेतन
उन्होंने कहा, "वह यह बात कभी किसी को नहीं बताएंगे, उन्होंने फिल्म को असफल मान लिया।" यूनुस सजावल के अनुसार, रोहित सभी 500 लोगों को वेतन देते थे, जबकि 100 लोगों की सीमा के कारण वे रोटेशन में काम करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें