फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chunky Panday: चंकी पांडे को करियर की शुरुआत में करना पड़ा परेशानी का सामना, बयां की अपनी कहानी

Sun, 03 Nov 2024 05:45 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंकी पांडे को करियर की शुरुआत में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के आने से खुद को खोया हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता चंकी पांडे ने बॉलीवुड में 'आग ही आग' फिल्म से डेब्यू किया। चंकी पांडे का मानना है कि वह फिल्मों में अच्छा कर रहे थे लेकिन जैसे ही बड़े अभिनेता उभरने लगे तो उनकी शुरुआती प्रसिद्धी फीकी पड़ने लगी। उन्होंने कहा, जब शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, गोविंदा और अजय देवगन जैसे सितारे इंडस्ट्री में आने लगे, तो उन्हें खोया हुआ महसूस हुआ।
विज्ञापन

चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
करियर की शुरुआत में करना पड़ा रिजेक्शन का सामना
स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में चंकी पांडे ने कहा, मेरे शुरुआती करियर में मुझे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चंकी पांडे ने बताया उन्हें कुछ सीरीज में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। चंकी पांडे को टीवी और फिल्मों में भी कई बार ऑडिशन फेल होने की बात कही।
 

Sarabhai vs Sarabhai: जब 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के लिए संशय में रहीं रूपाली गांगुली, आतिश कपाड़िया का खुलासा

चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
रोमांटिक फिल्म से होना पड़ा बाहर
चंकी पांडे ने बताया कि एक बार वे एक रोमांटिक फिल्म के निर्देशक से मिलने गए थे, तब वे एक टैंक टॉप पहनकर गए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता ने टिप्पणी की कि वह टार्जन के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे थे और उन्होंने सुझाव दिया कि पांडे कहीं और अपनी किस्मत आजमाएं। चंकी पांडे ने बताया कि उन्हें तीन साल बाद एक वॉशरूम में उन्हें फिल्म में आने का पहला मौका मिला।
विज्ञापन

चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
हाउसफुल 5 में आएंगे नजर
चंकी पांडे ने कहा, अजय देवगन, अक्षय कुमार और सनी देओल ने एक्शन फिल्मों पर अपना दबदबा बनाया। शाहरुख खान रोमांटिक हीरो के रूप में उभरे। आमिर खान ने जमीनी ड्रामा की ओर रुख किया और सलमान खान को सूरज बड़जात्या के साथ बड़ी सफलता मिली। वर्कफ्रंट की बात करें तो चंकी पांडे अब हाउसफुल 5 में नजर आने वाले हैं, फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। चंकी पांडे को उनके अनोखे स्टाइल के कारण प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें