फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: ‘लाइगर’ में काम करने से पहले अनन्या पांडे को था यह संदेह, पिता चंकी पांडे ने साझा की वजह

Thu, 06 Feb 2025 01:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू में बताया कि बेटी अनन्या पांडे फिल्म ‘लाइगर’ को करने से पहले डाउट में थी। चंकी से इस बारे में एक्ट्रेस ने बात भी की। क्या वजह थी, जिसके कारण अनन्या फिल्म ‘लाइगर’ को करने से पहले डाउट में आ गई थी?

विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही चंकी पांडे फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे। एक हालिया दिए इंटरव्यू में चंकी पांडे ने अपनी बेटी अनन्या के एक्टिंग करियर को लेकर भी बात की। इसी इंटरव्यू में चंकी पांडे ने बताया कि जब अनन्या को फिल्म ‘लाइगर’ ऑफर हुई थी तो वह डाउट में थी कि यह फिल्म करे या ना करे? 

ये खबर भी पढ़ें:Ananya Panday: टाइगर श्रॉफ ने की थी अनन्या पांडे की मदद? आज तक भुला नहीं पाईं हैं अभिनेत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday

अनन्या ने चंकी से बात की 
चंकी पांडे हालिया इंटरव्यू में बताते हैं कि अनन्या फिल्म ‘लाइगर’ को करने से पहले उनके पास आई थी। उसने पूछा था कि पापा मैं इस फिल्म को करने के लिए काफी यंग हूं। वह जानना चाहती थी कि क्या इस फिल्म का करना चाहिए या नहीं? तब चंकी ने जवाब दिया था कि बड़ी कमर्शियल फिल्म है, करनी चाहिए। अब चंकी को लगता है कि अनन्या सही थी। 

ये खबर भी पढ़ें:Ananya Panday: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों से प्रेरित हैं अनन्या पांडे, बोलीं- भविष्य में ऐसा कुछ उम्मीद.... 

फ्लॉप हुई थी लाइगर
फिल्म ‘लाइगर’ की बात की जाए तो यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अनन्या के साथ इस फिल्म में साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक बॉक्सर की थी, जो स्ट्रगल करके अपने सपनों को पूरा करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' में काम करना चाहती थीं अनन्या, फिर क्यों हाथ से छूटी फिल्म? 

अक्षय कुमार की फिल्म में अनन्या नजर आएंगी 
इस साल अनन्या पांडे अक्षय कुमार और आर. माधवन की फिल्म ‘केसरी 2’ में नजर आएंगी। यह फिल्म आजादी से पहले की कहानी है। जल्द ही यह फिल्म रिलीज होगी। पिछले साल अनन्या फिल्म ‘कंट्रोल’ में दिखी थीं, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई। यह फिल्म सोशल मीडिया, एआई के बुरे प्रभावों पर बात करती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें