फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: जब चार घंटे देर से सेट पर पहुंचे हनी सिंह, कुछ ऐसा था अजय देवगन का रिएक्शन, रैपर ने किया खुलासा

Tue, 22 Apr 2025 11:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raid 2 Money Money Song Launch Event: हनी सिंह ने हाल ही में रेड 2 के नए गाने 'मनी मनी' के लॉन्च इवेंट में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। आइए इस बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
अजय देवगन, हनी सिंह - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनी सिंह और अजय देवगन की धमाकेदार जोड़ी एक बार फिर 'रेड 2' के नए गाने ‘मनी मनी’ में जादू बिखेर रही है। इस पार्टी सॉन्ग में हनी सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी अपनी अदाओं का जादू बिखरेती नजर आई हैं।  

विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया के सौतेले भाई राहुल ने रणबीर को बताया महान पिता, बोले- कौन एनिमल, कौन कपूर? मुझे परवाह नहीं

हनी सिंह ने साझा किया अनुभव
मंगलवार को मुंबई में इस गाने का शानदार लॉन्च हुआ। इस मौके पर हनी सिंह ने अजय देवगन के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि सिंघम अगेन के गाने 'अता माझी सटकली' की शूटिंग के दौरान वह सेट पर चार घंटे लेट पहुंचे थे। हनी ने हंसते हुए कहा, “मुझे लगा कि अजय सर मुझे मारने वाले हैं, लेकिन उन्होंने बड़े प्यार और शांति से मुझसे मुलाकात की। मैं उनका और बड़ा फैन बन गया।” 
Love & War: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट-विक्की कौशल की फिल्म पर आया अपडेट, लव एंड वॉर की रिलीज में होगी देरी


 

रैपर ने सुधार ली पुरानी अदात
उन्होंने आगे कहा कि 'रेड 2' के सेट पर वह समय पर पहुंचे और अपनी कई पुरानी आदतें सुधार लीं। हनी ने कहा, “इस इंडस्ट्री में लंबा चलने के लिए मैंने बहुत कुछ सीखा है।” हनी ने निर्माता भूषण कुमार का भी आभार जताया, जिन्होंने हमेशा उन पर भरोसा दिखाया। हालांकि, उन्होंने मजाक में शिकायत भी की कि भूषण उन्हें हमेशा आखिरी मौके पर गाना बनाने को कहते हैं। हनी ने खुलासा किया, “अता माझी सटकली मैंने सिर्फ 24 घंटे में बनाया था। लेकिन ‘मनी मनी’ के लिए हमें थोड़ा ज्यादा समय मिला। निर्देशक राज कुमार गुप्ता, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक दिल्ली में मुझसे मिलने आए, जिससे यह गाना और खास बन पाया।”  

हनी सिंह ने गाया है 'मनी मनी' गाना
‘मनी मनी’ को हनी सिंह ने लिखा, कंपोज किया और गाया है। इसके जोशीले बीट्स और आकर्षक बोल इसे क्लब और पार्टियों का फेवरेट बना सकते हैं। जैकलीन की ग्लैमरस मौजूदगी और अजय के अंदाज ने गाने को और भी शानदार बना दिया है। 
विज्ञापन

'रेड 2' में नजर आएंगे ये सितारे
'रेड 2' में रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, राजत कपूर और अमित सियाल जैसे शानदार कलाकार हैं। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 की हिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इसमें अजय एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें