पहले भी दोनों बिखेर चुके हैं जादू
रहमान ने कॉन्सर्ट को लेकर कही ये बात
एआर रहमान ने इस कॉन्सर्ट के बारे में कहा, "श्यामक के साथ 'ताल' और 'किसना' का सफर खास था। मुझे यकीन है कि 'द वंडरमेंट टूर' में भी वह अपनी कला से जादू बिखेरेंगे। यह शो संगीत और नृत्य का उत्सव है और श्यामक से बेहतर इसके लिए कोई हो ही नहीं सकता।"
श्यामक ने व्यक्त किया उत्साह
श्यामक डावर ने भी इस साझेदारी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "रहमान के साथ काम करना हमेशा खुशी देता है। उनका संगीत सीधे दिल तक जाता है। इस टूर में हम उनके गानों को नृत्य के जरिए जीवंत करेंगे। यह कॉन्सर्ट दर्शकों के लिए एक भावनात्मक और खुशी भरा अनुभव होगा, जो लंबे समय तक याद रहेगा।"
इस कॉन्सर्ट में क्या खास होगा?
'द वंडरमेंट टूर' में रहमान के सदाबहार गानों के साथ-साथ अन्य मशहूर सिंगर्स और म्यूजिशियन्स का भी साथ होगा। यह कॉन्सर्ट 1 से 4 मई तक चलने वाले वेव्स समिट का हिस्सा है। मुंबई में होने वाला यह शो टूर का पहला पड़ाव है, जिसके बाद यह दुनिया के अलग-अलग शहरों में दर्शकों का मनोरंजन करेगा।