सोहा का पोस्ट
सोहा अली खान के लिए क्रिसमस आज से शुरू हो चुका है। इस क्रिसमस वीक की शुरुआत उन्होंने अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान के साथ की। इस दौरान इस पार्टी में जेह और तैमूर भी नजर आए। इस पार्टी में सोहा की मां शर्मिला टौगोर भी शामिल हुईं। इन तस्वीरों में सोहा की बेटी इनाया खेमू भी नजर आईं, लेकिन सभी का ध्यान खींचा सांता क्लॉज ने।
करीना, सैफ और सोहा का करियर
करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के साथ साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। वहीं सैफ अली खान की बात करें तो सैफ फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे। इस हॉरर फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। सोहा की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'छोरी 2' में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: Avatar 3 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'अवतार: फायर एंड ऐश', जानें चौथे दिन का कलेक्शन