फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2: अजय-वाणी संग काम करने पर बोले कोरियोग्राफर रंजू वर्गीस- 'दोनों मेहनती, अजय के साथ तो रिश्ता घर जैसा'

Tue, 29 Apr 2025 07:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raid 2: मशहूर कोरियोग्राफर रंजू वर्गीस ने 'रेड 2' में अजय देवगन और वाणी कपूर के साथ दो गानों 'कमले' और 'तुम्हें दिल्लगी' की शानदार कोरियोग्राफी की है। अब उन्होंने अजय और वाणी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। 
 
विज्ञापन
रंजू वर्गीस-अजय देवगन - फोटो : एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रंजू वर्गीस एक बार फिर सुपरस्टार अजय देवगन के साथ अपनी कला का जादू बिखेरने को तैयार हैं। इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म 'रेड 2' में रंजू ने दो शानदार गानों 'कमले' और 'तुम्हें दिल्लगी' की कोरियोग्राफी की है, जो फिल्म की कहानी को और खास बनाते हैं। इन गानों में अजय देवगन और वाणी कपूर की जोड़ी नजर आएगी और रंजू की कोरियोग्राफी ने इनके किरदारों की भावनाओं को खूबसूरती से उभारा है।

विज्ञापन
Trending Videos

'कमले' और 'तुम्हें दिल्लगी' की खासियत
'कमले' एक रोमांटिक ट्रैवल सॉन्ग है, जिसे राजस्थान के खूबसूरत नजारों के बीच फिल्माया गया है। रंजू ने इस गाने में अजय और वाणी की केमिस्ट्री को अपनी स्मूथ और भावपूर्ण कोरियोग्राफी के जरिए पर्दे पर जीवंत किया है। यह गाना प्यार और जुनून की कहानी को दर्शाता है। वहीं, 'तुम्हें दिल्लगी' एक भावनात्मक प्रेम गीत है, जो एक फेस्टिवल के माहौल में फिल्माया गया है। इस गाने की कोरियोग्राफी फिल्म में भरोसे, लालच और छिपे सच जैसे थीम्स को दिखाती है। रंजू की कोरियोग्राफी ने दोनों गानों को न सिर्फ देखने में खूबसूरत बनाया, बल्कि कहानी का हिस्सा भी बनाया।

रंजू वर्गीस - फोटो : एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
अजय और वाणी के साथ काम का अनुभव
रंजू ने अजय देवगन के साथ अपनी लंबी साझेदारी को याद करते हुए कहा, 'अजय सर के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है। 'तान्हाजी', 'टोटल धमाल' और 'हेलीकॉप्टर ईला' जैसी फिल्मों में हमने साथ काम किया और हर बार कुछ नया सीखने को मिला। वह बेहद विनम्र और शानदार अभिनेता हैं।' वाणी कपूर के साथ पहली बार काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए रंजू ने कहा, 'वाणी एक परफेक्शनिस्ट हैं। हमने एक गाने का सीन सिंगल टेक में शूट किया और उनकी मेहनत देखकर मैं हैरान रह गया। अजय सर और वाणी ने कोरियोग्राफी को इतनी आसानी से अपनाया कि काम करने में मजा आ गया।'
विज्ञापन

पैनोरमा स्टूडियोज का बुलावा
रंजू ने बताया कि जब पैनोरमा स्टूडियोज ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए बुलाया और दो अलग-अलग स्टाइल के गानों की बात की तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। उन्होंने कहा, 'दोनों गाने एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे। एक में रोमांस और यात्रा का मूड था तो दूसरा उत्सव और गहरी भावनाओं से भरा था। यह मेरे लिए एक शानदार मौका था।' रंजू की यह मेहनत 'रेड 2' के गानों में साफ दिखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें