बॉलीवुड की मेल पर्सनालिटी में फैशन के मामले में अगर कोई नजर आता है तो वो हैं करण जौहर और रणवीर सिंह। दोनों अपने फोटोशूट के लिए ज्यादातर अतरंगी कपड़ों में नजर आते हैं। लेकिन आजकल करण जौहर अपने वीडियोज को लेकर खूब स्पॉट हो रहे हैं। फराह और करण की दोस्ती भी जग जाहिर है। वह अक्सर मजाक में करण के फैशन सेंस का मजाक उड़ाती नजर आती हैं। लेकिन इस बार तो दोनों एक-दूसरे पर अजब-गजब टिप्पणी करते नजर आए। हाल ही में फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने दोस्तों- फिल्म निर्माता करण जौहर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया। इस वीडियो में करण और फराह एक दूसरे को चिढ़ाते नजर आए।