फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shirish Kunder: मुश्किल में फराह खान के पति शिरीष,CM योगी पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

Thu, 15 Dec 2022 11:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2017 में शिरीष कुंदर पर अमित कुमार तिवारी ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिरीष कुंदर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसपर अब कोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
फराह खान, शिरीष कुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 2017 में शिरीष कुंदर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह विवादों में आ गए थे। अब पांच साल बाद शिरीष के इसी बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखनऊ पुलिस को फटकार लगाई और विवेचना को जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

शिरीष कुंदर पर अमित कुमार तिवारी ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ता इस मामले को कोर्ट में ले गए थे। वहीं, पुलिस ने मामले की फाइनल रिपोर्ट लगा दी, जिसके बाद कल कोर्ट ने लखनऊ पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट की ओर से पुलिस को पूरे मामले में जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Usha Mangeshkar: गायिका नहीं तो पेंटर होतीं उषा मंगेशकर, ‘जय संतोषी मां’ के गाने से मिली नई पहचान
विज्ञापन

क्या था मामला
2017 में शिरीष कुंदर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसकी बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। अमित कुमार तिवारी ने शिरीष के खिलाफ मामला दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की थी। शिरीष ने सीएम योगी के खिलाफ कई सारे ट्वीट किए थे और उनकी तुलना गुंडे व रेपिस्ट से की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'एक गुंडे से दंगा फसाद रोकने की उम्मीद में सत्ता सौंपने ठीक वैसा ही है, जैसा किसी रेपिस्ट को रेप करने की अनुमति देकर ये उम्मीद लगाना कि इससे रेप रुक जाएगा।' हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट डिलीट कर दिया था।

Veena Kapur: 'मृत' टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर ने पुलिस स्टेशन पहुंच सबको चौंकाया, बोलीं- बेटे ने मुझे नहीं मारा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें