सलमान के साथ पहली बार काम करेंगी चित्रांगदा, जताई खुशी
सलमान खान की आगामी फिल्म है 'बैटल ऑफ गलवां'। बीते दिनों इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया। सलमान पूरी जी-जान से इस फिल्म की तैयारियों में लगे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट चित्रांगना सिंह नजर आएंगी। हाल ही में अपनी कास्टिंग को लेकर चित्रांगदा ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है। ऐसा पहली बार होगा कि किसी फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा साथ नजर आएंगे।
बोलीं- सलमान ने अपनी कमिटमेंट का सम्मान किया है
चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान के साथ 'गलवां' में काम करने को लेकर कहा, मुझे याद है कि सलमान खान कहते थे कि हमें साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा और आखिरकार अब ऐसा हो रहा है। जैसे कि सलमान कहते हैं, 'एक बार मैंने कमिटमेंट कर दी तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता'। मुझे लगता है कि उन्होंने उस कमिटमेंट का सम्मान किया है'।
Superman Collection Day 1: सुपर हीरो फिल्म 'सुपरमैन' की बंपर ओपनिंग, जानिए डेविड कोरेन्सवेट की फिल्म की कमाई
सच्ची घटना पर आधारित है 'बैटल ऑफ गलवां'
सलमान खान की यह फिल्म सच्ची कहानी पर बनी है। साल 2020 में गलवां घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। यह क्षेत्र लद्दाख में है। इस जंग में बंदूकें नहीं चलीं। इस जंग में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। फिल्म 'गलवां' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगी।