गजल सम्राट जगजीत सिंह की पत्नी और मशहूर गजल गायिका चित्रा सिंह 27 वर्षों बाद मंच पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने बेटे विवेक की मौत के बाद 1990 से गाना छोड़ दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चित्रा आगामी 15 अप्रैल को वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में आयोजित संगीत समारोह में शिरकत करेंगी।
करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड कृतिका कामरा को मिला नया दोस्त
साथ ही वह दिवंगत पति गजल सम्राट जगजीत सिंह को भारत रत्न दिलाए जाने की भी मांग रखेंगी। इससे पूर्व भी चित्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से जगजीत को भारत रत्न दिए जाने की मांग रख चुकी हैं।
गौरतलब है कि संकटमोचन मंदिर में 11 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे श्रीहनुमान जयंती के आयोजनों की कड़ी में 15 से 20 अप्रैल तक संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का आगाज हैदराबाद से पहली बार आ रही श्रकमी पद्यजा रेड्डी के कुचीपुड़ी से होगा।
दर्शकों को पसंद आ रहा तुलसी कुमार का 'मेरा हाईवे स्टार'
इसके बाद चित्रा सिंह का शास्त्रीय गायन होगा। उल्लेखनीय है कि चित्रा सिंह ने पति जगजीत के साथ कई मशहूर गजलों को गाया और गजल गायकी में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। अब देखना होगा यूपीए सरकार पर तो चित्रा की मांग का असर नहीं हुआ अब मोदी सरकार क्या रुख अपनाती हैं?