sye raa narasimha reddy
- फोटो : social media
फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी के निर्माताओं ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि 18 सितंबर 2019 को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम में फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए प्री-रिलीज इवेंट में फरहान अख्तर, राम चरण, चिरंजीवी और फिल्म के कलाकार शामिल होंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।
फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई छेड़ने के रूप में जाना है। फिल्म में चिरंजीवी ने नरसिम्हा रेड्डी का किरदार अदा किया है। वहीं अमिताभ बच्चन इस फिल्म में नरसिम्हा रेड्डी के गुरु के किरदार में दिखेंगे। फिल्म के निर्माता चिरंजीवी के बेटे राम चरण हैं जबकि सुरेंदर रेड्डी ने फिल्म का निर्देशन किया है।
वहीं अगर राजकुमार की फिल्म मेड इन चाइना की बात करें तो फिल्म के नए पोस्टर के माध्यम से फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का औपचारिक ऐलान किया गया। फिल्म की कहानी एक असफल गुजराती व्यापारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। मेड इन चाइना में राजकुमार राव के अलावा मौनी रॉय, बोमन ईरानी, सुमित व्यास, गजराज राव और अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिनेश विजान द्वारा निर्मित और मिखिल मुसाले निर्देशित यह फिल्म इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की टक्कर तापसी-भूमि अभिनीत सांड की आंख और अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 से हो सकती है।
पढ़ें: नहीं मिला हेमा मालिनी का किरदार तो छोड़ दी ये बिग बजट फिल्म, कुछ ऐसा है प्रीति जिंटा का 'रुतबा'