फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला हेमा मालिनी का किरदार तो छोड़ दी ये बिग बजट फिल्म, कुछ ऐसा है प्रीति जिंटा का 'रुतबा'

Mon, 16 Sep 2019 03:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 2015 में प्रीति ने सलमान खान की जगह बिग बॉस होस्ट किया था।
  • 05 बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार भी मिल चुका है।
  • 34 बच्चों की मां हैं प्रीति जिंटा।
  • 20 लाख फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर।
  • 67 लाख से अधिक फॉलोअर्स ट्विटर पर।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा की बबली गर्ल जिन्होंने हमेशा लीक से हटकर रोल किए और उस दौर की काजोल, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी जैसी अदाकाराओं के बीच अलग पहचान बनाई। प्रीति जिंटा बॉलीवुड की ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से तारीफें बटोरीं। साथ ही उनके गालों पर पड़ते डिंपलों ने भी करोड़ों का दिल चुराया। कभी बेबाक बयान, तो कभी अपनी फिल्मों की वजह से वे दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं। आईपीएल के दौरान वह अक्सर अपनी क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आ जाती हैं।

विज्ञापन

 

प्रीति जिंटा एक बार फिर खबरों में हैं। इसके पीछे की वजह है फराह खान की फिल्म को करने से मना करना। दरअसल प्रीति ने पसंद का रोल न मिलने पर सत्ते पे सत्ता के रीमेक से दूरी बना ली है। बताया जा रहा है कि प्रीति को 1982 में आई इस फिल्म में हेमा मालिनी के रोल के लिए नहीं बल्कि दूसरे मेन कैरेक्टर का ऑफर दिया गया था, जिस वजह से प्रीति ने इस ऑफर को मना कर दिया है। इस रीमेक पर रोहित शेट्टी और फराह खान एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। और जो फिल्में आईं वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं लेकिन बावजूद इसके प्रीति फिल्मों को लेकर अपनी पसंद को नजरअंदाज नहीं करना चाहतीं। शुरू से ही चुनिंदा किरदार करती आईं प्रीति ने इस फिल्म को न कहने में ही भलाई समझी। 

थलसेना अफसर की बेटी हैं प्रीति
प्रीति के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर थे। उनकी मां नीलप्रभा गृहिणी हैं। 13 साल की उम्र में ही प्रीति ने अपने पिता को खो दिया। एक कार एक्सीडेंट ने छोटी सी प्रीति की जिंदगी में ऐसी उथल पुथल मचाई कि उनका जीवन ही बदल गया। प्रीति को साहित्य पढ़ना और बास्केटबॉल खेलना काफी पसंद था। अंग्रेजी ऑनर्स और मनोविज्ञान की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई। इसके बाद प्रीति को एक से एक विज्ञापन ऑफर हुए।

Aamir Khan Preity Zinta - फोटो : twitter

फिल्म करियर
प्रीति ने मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें उस साल का डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर भी मिला। बतौर लीड एक्ट्रेस प्रीति की फिल्म सोल्जर थी। फिल्म सुपरहिट रही। साथ ही प्रीति की किस्मत भी चल पड़ी। इसके बाद फिल्म 'क्या कहना' में एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया। इसके बाद प्रीति की कई फिल्में आईं जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री के तौर पर स्थापित किया। प्रीति जिंटा फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। वे अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। साल 2009 में प्रीति जिंटा ने ऋषिकेश के एक अनाथाश्रम की 34 लड़कियों को गोद लिया था। इन 34 लड़कियों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी प्रीति ने ले रखी है।

विज्ञापन

Preity Zinta
गुपचुप रचाई शादी
साल 2016 के फरवरी महीने में लॉस एंजिल्स में प्रीति जिंटा ने अपने प्रेमी जीन गुडइनफ के साथ शादी कर थी। इनकी शादी की खबर तब आई, जब शादी के सारे रीति रिवाज पूरे हो चुके थे। हालांकि प्रीति के रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें