फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: उगादी पर चिरंजीवी ने शुरू की 'मेगा 157' की शूटिंग, वेंकटेश दग्गुबाती के साथ साझा कीं तस्वीरें

Mon, 31 Mar 2025 12:52 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi-Mega 157: उगादी के खास मौके पर मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी आगामी फिल्म 'मेगा 157' की शूटिंग शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने सेट से कुछ खास तस्वीरें भी साझा कीं। 
विज्ञापन
वेंकटेश दग्गुबाती-चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका संभावित नाम 'मेगा 157' है। अभिनेता ने इस फिल्म के लिए निर्देशक अनिल रविपुडी के साथ मिलकर काम किया है। चिरंजीवी ने उगादी के अवसर पर फिल्म के सेट से कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जो नई शुरुआत का प्रतीक है। फिल्म को अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती ने लॉन्च किया, जिन्होंने पहले फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ पोज दिया और फिर मेगास्टार के साथ गले मिले।

विज्ञापन

 

चिरंजीवी की पोस्ट
चिरंजीवी ने 'मेगा 157' के पूजा समारोह से कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'उगादी के इस खुशी के अवसर पर मैं अद्भुत निर्देशक अनिल रविपुडी, निर्माता साहू गरपति, सुष्मिता कोनिडेला और मेगा 157 की पूरी टीम के साथ अपनी यात्रा शुरू करने में खुश हूं। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मेरे प्रिय वेंकटेश दग्गुबाती और इंडस्ट्री के मेरे सभी दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद।'


Barkha Bisht: 22 साल पुराने विवाद पर बरखा का खुलासा, बोलीं- ‘एकता कपूर चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थीं’

फिल्म के कलाकार
हालांकि बाकी कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अदिति राव हैदरी या परिणीति चोपड़ा के फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने की संभावना है। इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। रिपोर्ट के अनुसार, मेगा 157 में कॉमेडी, इमोशनल और हाई-ऑक्टेन एक्शन का तड़का लगेगा।
L2 Empuraan: 'लोग मेरे बेटे को बलि का बकरा बना रहे हैं', 'एल2 एम्पुरान' विवाद पर छलका पृथ्वीराज की मां का दर्द
विज्ञापन

फिल्म में चिरंजीवी का किरदार
अनिल रविपुडी द्वारा लिखित इस फिल्म में चिरंजीवी 'शंकर वरप्रसाद' की भूमिका में हैं। तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर के रूप में समीर रेड्डी, संगीत को संभालने वाले भीम्स सेसिरोलेओ और संपादक के रूप में तम्मीराजू शामिल हैं। वहीं, चिरंजीवी की अगली फिल्म विश्वंभरा है। पहले यह फिल्म जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर मई 2025 कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें