फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: 'पिया तू' में हेलन के साथ स्क्रीन साझा करने वाले चीनू शिकारी का हुआ निधन, निर्देशक हृदय शेट्टी हुए भावुक

Wed, 05 Jan 2022 05:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चीनू एक अभिनेता, डांसर और एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर थे। इस बात की जानकारी पवन झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर दी है।
विज्ञापन
चीनू शिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारवां (1971) फिल्म के लोकप्रिय गाने 'पिया तू' में अभिनेत्री और डांसर हेलेन के साथ स्क्रीन साझा करने वाले अभिनेता चीनू शिकारी का मंगलवार (4 जनवरी) को निधन हो गया है। इस बात की जानकारी पवन झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर दी है। 
विज्ञापन

पवन झा ने लिखा, "चीनू शिकारी, जिन्होंने हेलेन के साथ स्क्रीन पर पंचम दा के गाने "मोनिका ओ माय डार्लिंग " को लिप-सिंक किया, आज हम सब को छोड़कर दूसरी दुनिया के लिए रवाना हो गए हैं ... अपने अभिनय करियर के दौरान दिलचस्प किरदार निभाने के लिए उन्हें सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि पवन झा को भी यह जानकारी आईएफटीसीए के माध्यम से प्राप्त हुई है।

इसके अलावा निर्देशक हृदय शेट्टी ने भी उन्हें याद करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की है। निर्देशक ने लिखा, "कल पंचम दा की पुण्यतिथि पर हमारे प्रिय चीनू चले गए .. पंचम दा के वोकल्स 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' का चेहरा । बॉलीवुड ने मंगलवार, 4 जनवरी को एक रत्न, चीनू शिकारी को खो दिया। वह एक प्रसिद्ध नर्तक और कोरियोग्राफर थे, जिन्हें हेलेन के साथ उनके ट्रैक 'पिया तू' में देखा गया था। यह गाना फिल्म कारवां है।
विज्ञापन

विज्ञापन


बता दें कि पिया तू के अलावा, चीनू शिकारी ने एप्रन मलक ना मायालु मानवी (1998), बेनी हुथो बार बार वर्से आवियो (1998) और ढोलो मारा मालक नंबर (1998) में भी काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें