इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चेन्नई ने इसे साझा करते हुए लिखा मुझे इस बारे में कई संदेश मिले हैं, जैसे कोई कानूनी रूप से सिस्टम से लड़ रहा है। मेरे लिए इस तरह की हर घटना पर प्रतिक्रिया देना काफी थकाऊ है। जबकि बाकी सब बैठकर सिर्फ ड्रामा देखते हैं। यौन उत्पीड़न एक सामाजिक समस्या है और हर किसी को आगे बढ़ कर इस पर काम करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि चिन्मयी महिलाओं और बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार और भेदभाव के मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने साल 2018 में सिंगर कार्तिक पर लगे मीटू के आरोपों को प्रमुख रूप से उजागर किया था।
इसी बीच गायक कार्तिक इंडियन आइडल तेलुगु को जज कर रहे हैं। इसका 25 फरवरी को प्रीमियर होने वाला है। कार्तिक को श्री रामचंद्र द्वारा आयोजित इंडियन तेलुगू के भव्य का कर्टेन-रेजर इवेंट में निथ्या मेनन और अन्य के साथ परफॉर्म करते हुए देखा गया था।