बिग बॉस ओटीटी में नजर आने के बाद से ही उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उर्फी हमेशा ही अपने फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट में आती हैं। उनका अतरंगी फैंस देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। वह हर नए दिन अपने अजीबो-गरीब आउटफिट से लोगों को हैरान कर देती हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स भी उर्फी की हर तस्वीर पर कमेंट कर एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाते हैं। लेकिन अब उर्फी जावेद को भी फैशन सेंस में टक्कर देने के लिए कोई आ गई हैं। फिल्म डायरेक्टर रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा अपने हैरान कर देने वाले आउटफिट से उर्फी जावेद को टक्कर दे रही हैं।