फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinmayi Sripada: मीटू आरोपी को जज बनाने पर ट्रोल हुए इंडियन आइडल तेलुगु के निर्माता, चिन्मयी श्रीपदा ने ये प्रतिक्रिया

Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियन आइडल तेलुगु के तीन जजों में शामिल मीटू आरोपी कार्तिक को लेकर सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल तेलुगु के निर्माताओं को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन
चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायिका और डबिंग आर्टिस्ट चिन्मयी श्रीपदा ने इंडियन आइडल तेलुगु के निर्माताओं की आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल शो के तीन जजों में शामिल मीटू आरोपी कार्तिक को लेकर सोशल मीडिया पर इंडियन आइडल तेलुगु के निर्माताओं को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में अब साल 2018 में गायक कार्तिक पर शोषण का आरोप लगाने वाली गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी इस पर अपना पक्ष रखा है।

 

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जज बने कार्तिक, नित्या मेनन और थमन एस एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर पर लिखा है, पीड़ितों को काम खोजने में मुश्किल होती है, जबकि आरोपी जज बनते हैं। यूजर ने अपने इस पोस्ट में लिखा कुछ विशेषण महत्वपूर्ण है। वह कार्तिक नहीं है, मीटू कार्तिक है। पीड़ितों को काम खोजने में मुश्किल होती है, लेकिन आरोपी जज होंगे।

 

विज्ञापन
Trending Videos

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चेन्नई ने इसे साझा करते हुए लिखा मुझे इस बारे में कई संदेश मिले हैं, जैसे कोई कानूनी रूप से सिस्टम से लड़ रहा है। मेरे लिए इस तरह की हर घटना पर प्रतिक्रिया देना काफी थकाऊ है। जबकि बाकी सब बैठकर सिर्फ ड्रामा देखते हैं। यौन उत्पीड़न एक सामाजिक समस्या है और हर किसी को आगे बढ़ कर इस पर काम करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि चिन्मयी महिलाओं और बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार और भेदभाव के मुद्दों पर हमेशा से ही मुखर रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने साल 2018 में सिंगर कार्तिक पर लगे मीटू के आरोपों को प्रमुख रूप से उजागर किया था।

 

विज्ञापन

इसी बीच गायक कार्तिक इंडियन आइडल तेलुगु को जज कर रहे हैं। इसका 25 फरवरी को प्रीमियर होने वाला है। कार्तिक को श्री रामचंद्र द्वारा आयोजित इंडियन तेलुगू के भव्य का कर्टेन-रेजर इवेंट में निथ्या मेनन और अन्य के साथ परफॉर्म करते हुए देखा गया था।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें