फिल्म 'धर्मवीर' में धर्मेंद्र और बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रात पहले पिता धर्मेंद्र ने पूछा था सवाल
बॉबी देओल ने आगे कहा, 'फिर पापा ने मेरे बारे में सोचा। एक रात पहले ही उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या तुम मेरी फिल्म में काम करोगे? मेरे बचपन का रोल है। मैंने पापा को कहा, 'हां, क्यों नहीं'। अगले दिन मैं सेट पर गया। मुझे थोड़ी घबराहट हो रही थी। मुझे मेरे पिता की जैसी एक ड्रेस पहनाई गई। फिल्म में बॉबी देओल हथौड़ा मारकर पत्थर तोड़ते हैं। सीन में उनसे कहा जाता है, 'तू राम दीन का बेटा है। हथौड़े का एक फटका दस के बराबर होना चाहिए'। इस पर बॉबी देओल कहते हैं, 'ये बात है बाबा तो ये लो'। वह हथौड़ा मारते हैं और इसके बाद सीन में धर्मेंद्र की एंट्री हो जाती है।
धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हुई थी 'धर्मवीर'
बॉबी देओल के मुताबिक, इस रोल के लिए उनकी लेदर ड्रेस रातों-रात तैयार हुई थी, क्योंकि अगले दिन शूट करना था। बता दें कि फिल्म 'धर्मवीर' साल 1977 में रिलीज हुई थी। मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धर्मेंद्र, जीनत अमान, जितेंद्र, नीतू सिंह और प्राण जैसे सितारों ने अहम किरदार अदा किए। धर्मेंद्र फिल्म में लोहार के रूप में नजर आए।