फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का फेक अकाउंट, पत्नी आलिया नहीं करतीं फॉलो; अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 13 Nov 2025 04:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Fake Instagram Account: हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दुबई में एक इवेंट में दिखे। इसी इवेंट में जहां उन्होंने डांस किया, वहीं रणबीर कपूर ने अपने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट का जिक्र भी किया। इस अकाउंट को आलिया भट्ट भी फॉलो नहीं करती हैं। जानिए, इसके पीछे क्या वजह है? 

विज्ञापन
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। लेकिन वह हर ट्रेंड से वाकिफ हैं। कई लोगों को फॉलो भी करते हैं। दरअसल, वह फेक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा रणबीर कपूर ने खुद किया है। रणबीर कपूर ने बताया कि इस अकाउंट पर जीरो फॉलोअर्स हैं। यहां तक की आलिया भी उन्हें फॉलो नहीं करती है। 

फिनस्टा अकाउंट चलाते हैं रणबीर कपूर

विज्ञापन

रणबीर कपूर ने दुबई के इवेंट में बुधवार को कहा, ‘मैं ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर नहीं हूं। लेकिन मेरा फिनस्टा यानी फेक अकाउंट है। दुनिया में कितने सारे कमाल के लोग हैं, जिसने इंस्पिरेशन मिलती है। हर कोई उनको फॉलो करना चाहता है। लेकिन मैं एक्टर हूं, इसलिए ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर नहीं आना चाहता हूं। मेरे पास पहले से सिनेमा का मीडियम है, जिसके जरिए लोग मुझे जानते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली हाेना जरूरी नहीं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: ‘बदतमीज दिल’ गाने पर जमकर थिरके रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, वीडियो वायरल; यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 
विज्ञापन

 


आलिया इसलिए नहीं करती रणबीर को फॉलो  
रणबीर कपूर के खुलासे के बाद आलिया ने इवेंट में बताया कि वह एक्टर के अकाउंट को फॉलो नहीं करती हैं। क्योंकि रणबीर कपूर ने ऐसा करने से मना किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि रणबीर कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो रील हैं। इस पर रणबीर कपूर कहते हैं, ‘अगर आलिया मुझे फॉलो करती हैं, तो दुनिया को पता चल जाएगा।’   

आलिया और रणबीर कपूर का करियर फ्रंट 
अगले साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होगी। साथ ही वह संजय लीला भंसाली की एक फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट भी साथ नजर आएंगी। वहीं आलिया भट्ट एक वुमन सेंट्रिक एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी कर रही हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें