मेरे पिता हमेशा हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहे हैं। वह मेरे ब्रो हैं। सुपर डांसर की यात्रा के दौरान, मैं अपने पिता के साथ रहा। पिछले कुछ महीनों से मेरी मां और पिता दोनों साथ रहे हैं। सुबह जल्दी उठने से लेकर मुझे खिलाने तक, वह हर गतिविधि का ध्यान रखते हैं। जैसा कि वह हमेशा शो में विभिन्न लोकप्रिय पात्रों की नकल करने की कोशिश करते हैं, इस फादर्स डे मैं उनकी नकल करने और पूरे दिन उनकी मदद करने की योजना बना रहा हूं। शो के आने वाले एपिसोड में, मैं अपने डैड के साथ स्टेज पर परफॉर्म करता नजर आऊंगा।”
तेजस वर्मा
मुझे अपने दोस्तों के साथ शरारत करने में मजा आता है। मैं सुपर डांसर के प्रतियोगियों के साथ अक्सर यह करता हूं। मैं अपने डैड के साथ भी प्रैंक खेलता हूं, जो हमारे बीच एक अलग स्तर की बॉन्डिंग बनाता है। मैं उनसे प्रैंक भी सीखता हूं। वह मुझे सिखाते रहते हैं कि कैसे वह बचपन में अपने दोस्तों पर प्रैंक करते थे। इस फादर्स डे मैं उनसे मिलने और उनके साथ एक दिन बिताकर उन्हें
सरप्राइज देने की योजना बना रहा हूं।
सक्षम शर्मा
मैं अपने पिता और मां दोनों के बहुत करीब हूं। सुपर डांसर की यात्रा के दौरान, मेरी मां हमेशा हर कदम पर मेरे साथ रही हैं। लेकिन जब मैं शो में आने वाले सह-प्रतियोगियों के पिता को उनका प्रदर्शन देखते हुए देखता हूं, तो सोचता हूं कि काश मेरे साथ भी ऐसा ही हो। मुझे उम्मीद है कि शो के दौरान यह फादर्स डे मैं अपने पिता के साथ मनाऊं।
रूपसा बतब्याल
सुपर डांसर के समाप्त होने के बाद मैं सबसे पहले जो काम करना चाहती हूं, वह है जाकर अपने पिता को गले लगाना, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से मैं उनसे ठीक से नहीं मिल पाई हूं। शो के लिए जैसा कि मैं मुंबई में हूं, मेरी मां मेरा ख्याल पिता और मां दोनों के रूप में रखती हैं। मेरे सपनों को पूरा करने की बात आने पर मेरे पिता और मेरे पूरे परिवार ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मैं फादर्स डे
के उपहार के रूप में उनके लिए सुपर डांसर की ट्रॉफी लाना चाहती हूं।
जयश्री गोगोई
हर कोई कहता है कि मैं अपने पिता की तरह दिखती हूं। यही कारण है कि मैं हमेशा उन्हें अपना आदर्श मानती हूं। वह मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं जो मुझे धैर्य रखने और हर स्थिति में शांत रहने के लिए प्रेरित करते हैं। कई बार मैं व्यस्त डांस रूटीन शेड्यूल से थक जाती हूं लेकिन जब मैं उनसे बात करती हूं तो मैं तनावमुक्त हो जाती हूं और उनकी बांहों में सोना पसंद करती हूं। इस फादर्स डे मैं उन्हें हमेशा मेरे लिए खड़े रहने के लिए धन्यवाद कहूंगी।