फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा 2018: दिल छू लेगा छठ पूजा का ये नया भोजपुरी गाना 'हमरो के घरे पहुंचायी द'

Sat, 03 Nov 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chhath puja song
विज्ञापन
सूर्योपासना का महापर्व छठ इस साल 13 नवंबर, 2018 को मनाया जा रहा है। छठ पूजा बिहार का महापर्व है, साथ ही इसे सबसे कठिन व्रत में से एक माना गया है। बिहार का यह पर्व अब पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के लोग 1 साल पहले से ही तैयारी करने लगते हैं, हालांकि पूरी तैयारी होने के बाद भी किसी कारण से कई लोग छठ पूजा में घर नहीं पहुंच पाते हैं। 
विज्ञापन


छठ पूजा को लेकर हर रोज कई तरह के वीडियो बनते हैं और इसी बीच छठ पूजा का एक ऐसा वीडियो रिलीज Framezomania Official नाम के यूट्यूब चैनल पर हुआ है जो किसी भी बिहारी के दिल को छू लेगा। इस वीडियो का टाइटल है 'हमरो के घरे पहुंचायी द'। इस वीडियो में उन बिहारियों की कहानी दिखाई गई है जो किसी न किसी वजह से चाहते हुए भी छठ पूजा में अपने घर नहीं जा पाते हैं और इसके बावजूद वे पूरी कोशिश करते हैं कि उनकी उपस्थिति के बिना घर में हो रही छठ पूजा में कोई कमी न रह जाये।
विज्ञापन

इस वीडियो के कहानी की बात करें तो यह कहानी मनोज और विजय नाम के दो ऐसे लड़कों की है जो देश की राजधानी नई दिल्ली में एक ही ऑफिस में काम करते हैं। सभी छठ पूजा में अपने घर जा रहे हैं , लेकिन मनोज अपनी मां से फोन पर बात करते हुए ये कहता है कि 'घबरा मत, हम टाइम पर पहुंचे के कोशिश जरूर करेम' (मां, घबराओ मत, मैं पूजा के समय घर जरूर पहुंच जाउंगा), लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण वो घर जा नहीं पाता है।

'हमरो के घरे पहुंचायी द' गीत को अभिषेक अरुण ने अपनी आवाज दी है और उन्होंने ने ही गीत को लिखा भी है। इसमें संगीत अप्रतिम त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी के हैं, सिनेमैटोग्राफी शक्ति डॉस ने किया है। वीडियो में मनोज और विजय के किरदार को बिहार के छपरा के रहने वाले दो कलाकार पंकज कृपा और प्रदीप पांडेय ने निभाया है।

यहां देखें छठ का ये गीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें