फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज होते ही हिट हुआ शाहरुख की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर, यूजर्स बोले- बउआ सिंह तो बड़े कमाल की चीज है

Fri, 02 Nov 2018 06:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
zero
विज्ञापन
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस सुबह से ही ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे और अब से थोड़ी से पहले ही ट्रेलर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही शाहरुख की इस फिल्म का ट्रेलर ट्रेंडिंग में शामिल हो गया। ट्विटर पर #ZeroTrailer ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि यह कहानी मेरठ में रहने वाले बउआ सिंह की है, जो भले कद छोटे हैं, लेकिन उनके इरादे बहुत मजबूत हैं।
विज्ञापन

zero
ट्रेलर देखकर यह लगता है कि दर्शकों को थियेटर तक खींचने के लिए एक फिल्म में जो भी चाहिए, वह सब आनंद एल राय की 'जीरो' में मौजूद है। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर की काफी तारीफ की जा रही है। आइए जानते हैं कुछ यूजर रिएक्शन...

एक यूजर ने ट्रेलर की तारीख करते हुए लिखा- सर आपक टाइम शुरू हो गया है। मुझे ये ट्रेलर बहुत अच्छा लगा..आग लगा दी आपने शाहरुख सर...बस अब फिल्म रिलीज की इंतजार है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं फर्स्ट डे फर्स्ट शो जाउंगा। कुछ यूजर्स ने तो फिल्म को पहले ही सुपरहिट करार दे दिया है।





 

कुछ यूजर्स तो शाहरुख खान की इस फिल्म को साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्म मान रहे हैं। ट्रेलर पर अब तक केवल पॉजिटिव रिएक्शन ही देखने को मिल रहे हैं। कई यूजर्स ने तो अभी से फिल्म को 300 करोड़ की बता दिया है।

ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि जीरो में शाहरुख का किरदार अब तक के सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख ने इस तरह का रोल पहले कभी नहीं किया है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आएंगी।



 
विज्ञापन

शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर निर्देशक आनंद एल राय की 'जीरो' 21 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें