फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: सफलता को सिर पर नहीं चढ़ने देतीं रश्मिका, बोलीं- 'ये पलक झपकते आ सकती है तो जा भी सकती है'

Sat, 25 Jan 2025 01:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं। एक के बाद एक वे पैन इंडिया फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं। बावजूद इसके वे अपनी जड़ों से जुड़ी हैं और विनम्र हैं। 
विज्ञापन
Rashmika Mandanna - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना का करियर ग्राफ लगातार नई ऊंचाइयों पर है। वे लगातार पैन इंडिया फिल्मों का हिस्सा बन रही हैं। अभी 'पुष्पा 2' का खुमार उतरा भी नहीं कि अब वे जल्द ही 'छावा' में नजर आएंगी। लगातार सफल फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद भी रश्मिका जड़ों से जुड़ी हुई हैं। वे सफलता को अपने सिर पर नहीं चढ़ने देतीं। हाल ही में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने दिलचस्प जवाब दिया।

विज्ञापन

बोलीं- कुछ भी एक पल में आ सकता है तो जा भी सकता है
रश्मिका मंदाना का कहना है कि विनम्र रहने के लिए उन्हें कोई अलग प्रयास नहीं करने होते, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे ऐसी ही हैं। फेमिना के साथ इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा, 'ये मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे इसके लिए अलग से कुछ कोशिश करने की जरूरत नहीं। मेरे दिमाग में पहले ही चीजें क्लियर हैं और मैं ऐसी ही हूं। मुझे पता है कि जिन चीजों को हम पसंद करते हैं। जिन सुविधाओं का आनंद लेते हैं, वह एक पल में आ भी सकती हैं और जा भी सकती हैं। सिर्फ यही चीज कुछ ऐसी है, जो मुझे जमीन से जोड़े रखती और मैं अपनी जड़ों से जुड़ी हूं'।

ये खबर भी पढ़ें:
Amitabh Bachchan-Pankaj Tripathi: अमिताभ संग फिर नजर आएंगे पंकज, जानिए किस प्रोजेक्ट का बने हैं हिस्सा?

सफलता को सिर पर नहीं चढ़ने देते आसपास के लोग
रश्मिका मंदाना ने कहा कि उनके मुताबिक सुख-सुविधा और लग्जरी लाइफ सबकुछ क्षणभंगुर है। उन्होंने हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहने की कोशिश की। रश्मिका ने आगे कहा कि इतने वर्षों में उन्होंने अपने आसपास भी खुद को ऐसे लोगों से घिरा पाया है, जो उन्हें सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहने में मदद करते हैं। रश्मिका के मुताबिक उनके आसपास ऐसे लोग हैं, जो सफलता को उनके सिर पर सवार नहीं होने देते।

ये खबर भी पढ़ें:
R Madhavan: 'पत्नी को लगता है मुझे पैसों की समझ नहीं है', आर माधवन ने फाइनेंशियल लाइफ को लेकर कही ऐसी बात
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'छावा'?
रश्मिका मंदाना फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। विक्की जहां संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना येसूबाई की भूमिका अदा करती दिखेंगी। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में लगेगी। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी हो चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म के एक सीन पर विवाद शुरू हो गया है। एक मराठा समूह ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि फिल्म में संभाजी और येसूबाई को डांस करते दिखाया गया है। उन्होंने इन डांस सीन को हटाने की मांग की है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें