अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा का लुक कैसा होगा, इस पर ससपेंस बना हुआ था। लेकिन चेतन भगत ने ट्वीट कर इससे पर्दा उठा दिया है।
चेतन ने ट्वीट कर लिखा, 'श्रद्धा खेलने में एकदम व्यस्त हैं। यह उनकी एक्सक्लूसिव तस्वीर है।' तस्वीर में श्रद्धा का स्पोर्टी लुक है और वो बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं।
Totally engrossed in the game. @ShraddhaKapoor's exclusive still from #halfgirlfriend. Don't miss the cool sporty hair-do! pic.twitter.com/0ZRdgS2U5g
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) March 27, 2017
श्रद्धा फिल्म में 'रिया सोमानी' के किरदार को प्ले करती नजर आएंगी। यह चेतन भगत की नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनी है जो साल 2014 में आई थी। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। इसका पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।