चारू असोपा की बेटी की फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, चारू असोपा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में चारू ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है और वह अपनी नन्ही परी के माथे पर किस कर रही हैं। हालांकि, शुरुआत की दो तस्वीरें अलग-अलग समय की हैं। पहली तस्वीर में चारू ने साड़ी पहनी हुई हैं, जिसमें वह काफी सिंपल और खूबसूरत लग रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह अपने नाइट वियर में नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ चारू असोपा ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। इन तस्वीरों के साथ चारू ने लिखा, ‘तीन महीने जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी जान। मैं तुम्हें इस दुनिया में हर चीज से ज्यादा प्यार करती हूं।’ चारू द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को सेलेब्स से लेकर फैंस तक पसंद कर रहे हैं। तमाम फैंस इन तस्वीरों में चारू और उनकी बेटी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
चारू असोपा की बेटी की फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
चारू असोपा और राजीव सेन 1 नवंबर 2021 को माता-पिता बने थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी और पति संग तस्वीरें शेयर की थीं, जो अस्पताल की थीं। इन तस्वीरों में राजीव और चारू दोनों ही अपनी बेटी को प्यार कर रहे थे। हालांकि, इसके बाद चारू ने अपनी बेटी संग कई बार तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन उन्होंने कभी भी नन्ही जियाना का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था।