फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu-Rajeev Divorce: चारू और सुष्मिता के भाई का रिश्ता टूटने वाला है, तलाक को लेकर जल्द कोर्ट सुनाएगा फैसला

Thu, 01 Jun 2023 04:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चारू असोपा और राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर सेलेब्रिटी कपल चारूअसोपा और राजीव सेन अपनी शादी में आ रही दिक्कतों को लेकर काफी टाइम से सुर्खियों में हैं। पिछले साल उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ कई बयान जारी किए और चारु ने राजीव पर घरेलू हिंसा और कई अन्य आरोप भी लगाए। तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बाद पिछले साल ही इस कपल ने एक दूसरे से अलग होना बेहतर समझा और कानूनी रास्ता अपनाते हुए तलाक के लिए अर्जी भी दायर कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
चारू असोपा और राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच जहां चारू ने कहा कि वे तलाक ही चाहती हैं तो वहीं राजीव ने कई मौकों पर कहा कि वह चारू को अपनी लाइफ में वापस वेलकम करने के लिए तैयार है। हालांकि अब इस कपल की तलाक की फाइनल सुनवाई की तारीख सामने आ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चारु और राजीव ने जनवरी महीने में एक- दूसरे के खिलाफ तलाक का केस दर्ज किया था। कोर्ट ने कपल को छह महीने का समय दिया था। कोर्ट में कपल के तलाक की सुनवाई 8 जून को होगी।

4 of 5
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम
भले ही राजीव और चारु के बीच में अच्छे रिश्ते नहीं है। लेकिन दोनों अपनी बेटी को अच्छा माहौल देना चाहते हैं। चारु ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मेरी बेटी से जरूर कुछ नहीं है। कई बार आपको बड़ी पिक्चर देखनी होती है। मैं चाहती हूं कि जियाना को उसके पापा का प्यार मिले। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे और राजीव के बीच में कॉर्डियल रिलेशन है। अब जियाना बड़ी हो रही हैं। वो धीरे- धीरे सभी बातों को समझने लग जाएगी। ऐसे में हम उसे अच्छा माहौल देना चाहते हैं। चारु और राजीव का कहना है कि दोनों ने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: गिरमिटिया मजदूरों की मेहनत को मालिनी अवस्थी का सलाम, नीदरलैंड में जमेगी लोकगीतों की महफिल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि चारु और राजीव ने साल 2019 में एक- दूसरे से शादी की थी। कपल की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। दोनों के अलग होने से फैंस काफी दुखी है। फैंस चाहते हैं कि राजीव और चारु अपनी बेटी के लिए इस शादी को एक और मौका दें।

यह भी पढ़ें:  'हर चीज में धार्मिक पहलू...', नसीरुद्दीन शाह ने नई संसद के उद्धाटन समारोह पर कसा तंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें