फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया खुलासा, इन निर्देशकों संग काम करने की जताई इच्छा

Tue, 21 Nov 2023 12:24 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में,कार्तिक ने अपने ड्रीम रोल के बारे में बात की है और बताया है कि वह आने वाले दिनों में किस निर्देशक संग काम करने की चाहत रखते हैं। इन सब के बीच कार्तिक अपनी आगामी फिल्म को लेकर फैंस संग नए अपडेट साझा करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह भी दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए वह जमकर तैयारियां कर रहे हैं। किरदार में ढलने के लिए एक्टर डाइटिंग कर रहे थे। हाल ही में,कार्तिक ने अपने ड्रीम रोल के बारे में बात की है और बताया है कि वह आने वाले दिनों में किस निर्देशक संग काम करने की चाहत रखते हैं। इन सब के बीच कार्तिक अपनी आगामी फिल्म को लेकर फैंस संग नए अपडेट साझा करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह भी दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया खुलासा
हाल ही में एक साक्षात्कार में, कार्तिक ने अपने ड्रीम रोल के बारे में बात की और लव रंजन के साथ फिर से सहयोग करने और मशहूर निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की है। गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में कार्तिक से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया, जिस पर कुछ लोगों ने कहा कि कार्तिक शाहरुख खान के साथ एक ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करना चाहता हैं। इस पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर ऐसा हो तो मैं अभी चला जाऊं काम करने के लिए।

Animal Vs Sam Bahadur: सबसे तेज 10 लाख व्यूज के रिकॉर्ड पर बॉलीवुड की नजर, दूसरी सिनेमाई जंग की तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन




इन निर्देशकों संग काम करने की जताई इच्छा
अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी भी बड़े पैमाने की युद्ध फिल्म नहीं बनाई है। इस प्रकार वह कुछ ऐसा करना चाहेंगे, जहां उन्हें ऐसा किरदार मिले, जैसा कि उन्होंने चंदू चैंपियन में निभाया है। अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं ऐसा कुछ अच्छे तरीके से करना चाहता हूं। तो हां एक युद्ध फिल्म अच्छी होगी।" उन्होंने कहा कि उनके कई ड्रीम डायरेक्टर हैं। अभिनेता ने कहा, “लव सर के साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। इसलिए, मैं लव रंजन सर के साथ दोबारा काम करना पसंद करूंगा। इसलिए, अगर कोई फिल्म होती है तो मैं उनके साथ वापस से काम करना चाहूंगा।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें