हाल ही में, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि अभिनेता की फिल्म के लिए 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स ने एक गाने की शूटिंग की है। तो चलिए खुलासे के बारे में और अधिक जानते हैं।
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए वह जमकर तैयारियां कर रहे हैं। किरदार में ढलने के लिए एक्टर डाइटिंग कर रहे थे। हाल ही में, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि अभिनेता की फिल्म के लिए 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स ने एक गाने की शूटिंग की है। तो चलिए खुलासे के बारे में और अधिक जानते हैं।
विज्ञापन
50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स संग शूट हुआ चंदू चैंपियन का गाना
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है। पिछले दिनों शूटिंग पूरी करने की खुशी में अभिनेता को बर्फ में नहाते हुए देखा गया था। अब हाल ही में, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए एक गाने के लिए 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स ने शिरकत की थी। अभिनेता ने यह भी बताया की इस गाने की शूटिंग में उन्होंने अपनी पूरी मेहनत झोंक दी है।
बॉस्को मार्टिस ने किया कोरियोग्राफ
हाल ही में, कार्तिक आर्यन ने कबीर खान की चंदू चैंपियन के लिए एक बड़ा गाना शूट किया । गाने को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है और इसकी शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी के स्टूडियो 5 में हो रही है। एक सूत्र ने बताया कि इस गाने में 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर शामिल हैं। सूत्र ने कहा, 'भले ही एक डांस ट्रैक फिल्म के वातावरण के साथ अजीब लग सकता है, लेकिन कार्तिक और बॉस्को ने यहां कुछ अलग करने का प्रयास किया है, जिससे यह एक ऐसा गाना बन गया है जो कहानी में सहजता से फिट बैठता है।'
इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी दिखीं। कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक स्पोर्ट्स पर्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। बीते महीने इस फिल्म से कार्तिक ने अपना फर्स्ट लुक साझा किया था।