फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandni Bar Returns: 25 साल बाद 'चांदनी बार' का सीक्वल होगा रिलीज, निर्माताओं ने की घोषणा

Sun, 28 Sep 2025 07:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandni Bar 2: निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'चांदनी बार' 2001 में रिलीज हुई थी। आज निर्माताओं ने 'चांदनी बार' के सीक्वल की घोषणा कर फैंस को उत्साहित कर दिया है।
 
विज्ञापन
चांदनी बार सीक्वल - फोटो : इंस्टाग्राम@officialsandipssingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2001 में रिलीज हुई अपराध ड्रामा फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल जल्द ही आएगा। फिल्म निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म 'चांदनी बार रिटर्न' की रिलीज की भी घोषणा की है। 'चांदनी बार' के सीक्वल को इसकी रिलीज के 25 साल पूरे होने पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्माताओं का पोस्ट
निर्माताओं ने आज 'चांदनी बार' के सीक्वल की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही संदीप सिंह ने सीक्वल की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चांदनी बार' की वापसी। इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल करेंगे। अजय को 'सेक्शन375' और 'बीएपास' जैसी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी, जो मूल क्लासिक की 25वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाता है। इस फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर होगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के बीच तक शुरू होने की उम्मीद है। मुख्य भूमिकाओं के लिए कास्टिंग जल्द ही तय की जाएगी।'
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: 'मेरी दाढ़ी...,'जन्मदिन की बधाई के लिए रणबीर ने फैंस का किया शुक्रिया; वीडियो वायरल

विज्ञापन

चांदनी बार के बारे में
'चांदनी बार'  वेश्यावृत्ति, डांस बार और बंदूक अपराध सहित मुंबई अंडरवर्ल्ड के कठिन जीवन को दर्शाती है। 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में तब्बू और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में अनन्या खरे, राजपाल यादव, मीनाक्षी सहानी और विशाल ठक्कर ने भी सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को आलोचकों से काफी प्रशंसा मिली और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं अब इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है, जो इस फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें: Tum Mere Na Huye: 'थामा' का पहला गाना 'तुम मेरे न हुए' का टीजर हुआ रिलीज, हॉट अंदाज में नजर आईं रश्मिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें