फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tum Mere Na Huye: 'थामा' का पहला गाना 'तुम मेरे न हुए' का टीजर हुआ रिलीज, हॉट अंदाज में नजर आईं रश्मिका

Sun, 28 Sep 2025 07:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thamma Song Tum Mere Na Huye Teaser: मैडॉक फिल्म्स की  ‘थामा’ का पहला गाना ‘तुम मेरे न हुए’ का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसमें रश्मिका मंदाना के हॉट मूव्स फैंस को बेहद पसंद आ रहा हैं।
 
विज्ञापन
थामा - फोटो : इंसटाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘थामा’ के निर्माताओं ने कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। वहीं आज फिल्म का पहला गाना ‘तुम मेरे न हुए’ का टीजर रिलीज किया है। गाने का टीजर सामने आ चुका है। जानिए कब रिलीज होगा पूरा गाना।
विज्ञापन

 

पहले गाने का टीजर
28 सितंबर को 'थामा' का पहला गाना ‘तुम मेरे न हुए’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें रश्मिका मंदाना लाल रंग के आउटफिट में बोल्ड अंदाज में और आयुष्मान खुराना के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। यह गाना प्यार और दिल टूटने की कहानी बयान करता है। पूरा गाना 29 सितंबर को रिलीज होगा।

 

'थामा' का ट्रेलर
हाल ही में फिल्म 'थामा' का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक खलनायक यक्षशान के रूप में दिखाई दिए, जो सदियों से एक गुफा में फंसा है। आयुष्मान के किरदार आलोक को अपने शरीर में अजीब बदलाव दिखते हैं, जैसे वैम्पायर जैसे दांत और स्टील जैसा शरीर। रश्मिका का किरदार ताड़का, आलोक के साथ जटिल रिश्ता रखता है और कहता है कि उनका रिश्ता नहीं चल सकता क्योंकि वह अलग दुनिया से है। 
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor Birthday: 'मेरी दाढ़ी...,'जन्मदिन की बधाई के लिए रणबीर ने फैंस का किया शुक्रिया; वीडियो वायरल

विज्ञापन

फिल्म 'थामा' के बारे में
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘मुंजा’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘थामा’ का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसमें परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Kajol: चाचा देब मुखर्जी के निधन के बाद दुर्गा पंडाल जाना रहा मुश्किल, काजोल ने शेयर कर बताई अपनी तकलीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें