'बजरंगी भाईजान' के गाने 'सेल्फी ले ले' में सलमान ढेरों सेल्फी खींचते नजर आते हैं। लेकिन सलमान इस गाने को आगे बढ़ाना चाहते हैं। जी अब वो इस गाने का रिमिक्स बनाने जा रहे हैं।
सलमान इस रिमिक्स में ही अपने प्रशंसकों को काम करने का मौका दे रहे हैं। सलमान कुछ चुनिंदा लोगों को ही इस रिमिक्स में कान करने का मौका देंगे।
अब सवाल ये है कि आप कैसे उन चुनिंदा प्रशंसको में शामिल हो जिनको 'सेल्फी ले ले' के रिमिक्स में काम करने का मौका मिलेगा।
आपको सलमान के साथ आने के लिए करना ये है कि
सलमान चाहते हैं कि प्रशंसक सेल्फी खींचे और उन्हें भेजें। उसके बाद वह खुद इन सेल्फी को देखेंगे और उनमें से कुछ को चुनेंगे। हालांकि वह चाहते हैं कि प्रशंसक पहले मूल गाना देखें और उसके मुताबिक ही सेल्फी खींचे।
और इसके बाद कुछ चुने गए कुछ प्रशंसकों को 'सेल्फी ले ले' के रिमिक्स में काम करने का मौका मिलेगा। फिल्म का पहला गाना जोया अख्तर निर्देशित 'दिल धड़कने दो' की रिलीज (पांच जून) के साथ रिलीज होगा।
71,154 रुपये में आपका हो जाएगा सलमान खान का 'पेंडेट'
सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक शाहरुख खान ने ट्विटर कर जारी किया था।
'बजरंगी भाईजान' में सलमान गले में गदा का लॉकेट पहने नजर आ रहे हैं। सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है कि सलमान के गले की ये गदा वाला पेंडेंट अब ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है।
ऑनलाइन ज्वैलरी बेचने वाली वेबसाइट www.kuberbox.com पर सलमान खान का बजरंगी भाईजान में पहना गया पेंडेंट 71,154 रुपये में बेचा जा रहा है।
क्या खास है सलमान खान के इस पेंडेंट में!
सलमान खान का ये पेंडेंट कोई आम पेंडेंट नहीं है। इसमें 18 कैरेट सोने और 0.85 कैरेट के 17 असली हीरे जड़े हुए हैं। इसका वजन 9 ग्राम है।
सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' इस ईद पर सिनेमाघरों में आएगी। कबीर खान निर्देशित 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग कश्मीर, मंडावा और दिल्ली में हुई है। इसमें करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।