आलिया 23 साल की हो गई हैं लेकिन पापा महेश भट्ट को लगता है कि उन्हे अभी अलग नही रहना चाहिए। यानि के उन्हे लगता है कि आलिया को अभी पापा की जरूरत है।
लेकिन आलिया ऐसा नही मानती हैं। अलिया को लगता है कि अब उन्हे अपना घर बसा लेना चाहिए। जी नही, अलिया अभी शादी तो नहीं कर रही हैं लेकिन वो पापा का घर छोड़ चुकी हैं।
पापा के घर से चंद कदम दूर है आलिया का नया आशियाना
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, आलिया का नया घर महेश भट्ट के जुहू स्थित घर से बस कुछ ही दूरी पर है। आलिया का कहना है कि अब तक की उनकी उम्र पापा के साथ गुजरी है।
लेकिन अब वो अपने नए घर को लेकर काफी रोमांचित हैं। आलिया काफी मेहनत से अपने घर को सजाने में लगी हैं। वो अपने घर की सजावट में किसी तरह की कोई कमी नही छोड़ना चाचहती हैं।
कहीं सिद्धार्थ तो नही आलिया के नए घर की वजह
पिछले काफी दिनों से ये चर्चा गर्म है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का काफी वक्त आलिया के घर पर ही गुजर रहा है। ऐसी भी चर्चा थी कि सिद्धार्थ और आलिया लिव-इन में हैं।
'स्टूडेंट ऑफ द् ईयर' में साथ काम कर चुके सिद्धार्थ और आलिया ने हालांकि इस रिश्ते को लेकर कोई सफाई नही दी है। आलिया भट्ट की मां ने जरूर इस बात को नकारा था कि सिद्धार्थ रात को हमारे घर पर नही रहते हैं।
आलिया के नाना ने डिजाइन किया है नया घर
आलिया के नए घर के बारे में एक खास बात ये भी है कि इसे उनके नाना डिजाइन कर रहे हैं। आलिया की मां सोनी राजदान के 87 साल के पिता अपनी नातिन का घर डिजाइन करके काफी खुश हैं।
हालांकि आलिया का कहना है कि वो अकेली नही रहने वाली हैं बल्कि उनके साथ उनकी बहन शाहीन भी रहेंगी।